डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-10-2026
Rupee strengthens by 19 paise against dollar
Rupee strengthens by 19 paise against dollar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूती दर्ज की गई। रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 95.17 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के विदेशी मुद्रा बाजार में उठाए गए कदमों, डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड के प्रतिफल में गिरावट से रुपये को समर्थन मिला।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, RBI की ओर से सट्टेबाजी पर लगाम लगाने और डॉलर की मांग को नियंत्रित करने के लिए किए गए उपायों से रुपये को मजबूती मिली। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही।
 
कारोबार के दौरान 94.76 तक पहुंचा रुपया
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.05 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 94.76 का उच्चतम और 95.19 का निचला स्तर छुआ। अंत में यह 95.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे अधिक मजबूत है।
 
इससे पहले मंगलवार को भी रुपये में तेजी दर्ज की गई थी। उस दिन भारतीय मुद्रा 42 पैसे मजबूत होकर 95.36 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।