वायदा कारोबार में चांदी 1,258 रुपये टूटकर 2.14 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-07-2026
Silver futures fell by Rs 1,258 to Rs 2.14 lakh per kg.
Silver futures fell by Rs 1,258 to Rs 2.14 lakh per kg.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कारोबारियों की बिकवाली के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी का भाव 1,258 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,755 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 1,258 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,14,755 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 1,563 लॉट का कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.11 प्रतिशत टूटकर 58.46 डॉलर प्रति औंस रह गया।