आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो सत्र की गिरावट के बाद थोड़े संभले।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190 अंक चढ़कर 72,733.04 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ 22,735.20 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंटरग्लोब एविएशन, आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट के शेयर में तेजी रही। वहीं अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट तथा जापान का निक्की 225 मामूली बढ़त में रहे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।