सेंसेक्स, निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-09-2026
Sensex, Nifty rise in early trade after three sessions of decline
Sensex, Nifty rise in early trade after three sessions of decline

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 334.16 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 76,904.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 95.45 अंक चढ़कर 24,009.90 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।
 
टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंडिगो, सन फार्मास्युटिकल्स और आईटीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।