सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-12-2025
Sensex, Nifty fall in early trade
Sensex, Nifty fall in early trade

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
 
घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.35 अंक फिसलकर 84,972.92 अंक पर आ गया। 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 77.85 अंक टूटकर 25,954.35 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सकारात्मक दायरे में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा।
 
अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।