रियल्टी क्षेत्र की 28 सूचीबद्ध कंपनियों की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में 1.95 लाख करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-06-2026
 the realty sector stood at Rs 1.95 lakh crore in the last financial year.
the realty sector stood at Rs 1.95 lakh crore in the last financial year.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 भारत की 28 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने मजबूत आवासीय मांग के चलते पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 1.95 लाख करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की। बिक्री बुकिंग के मामले में गोदरेज प्रॉपर्टीज शीर्ष पर रही।

निवेशक प्रस्तुतियों से संकलित आंकड़ों के अनुसार, इन 28 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों की संयुक्त बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई, जो 2024-25 के 1.66 लाख करोड़ रुपये से 17 प्रतिशत अधिक है।
 
मुंबई की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में सबसे अधिक बिक्री बुकिंग दर्ज कर सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
 
इस सूची में बेंगलुरु की प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड दूसरे स्थान पर रही, जबकि मुंबई की लोढ़ा डेवलपर्स तीसरे स्थान पर रही।
 
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड चौथे स्थान पर रही, जबकि सिग्नेचर ग्लोबल पांचवें स्थान पर रही।
 
इन 28 कंपनियों में केवल छह कंपनियों की बिक्री बुकिंग में गिरावट दर्ज की गई।
 
रियल एस्टेट सलाहकारों के अनुसार, मूल्य वृद्धि और लक्जरी आवासीय परियोजनाओं की पेशकश के कारण मूल्य के लिहाज से आवासीय बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2024-26 में बढ़कर 34,171 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 29,444 करोड़ रुपये थी।
 
प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री बुकिंग 17,023 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,024 करोड़ रुपये पहुंच गई।
 
लोढ़ा डेवलपर्स ने 20,530 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की, जो 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपये थी।