रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे चढ़कर 94.86 प्रति डॉलर पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-10-2026
Rupee rises 31 paise to 94.86 per dollar in early trade
Rupee rises 31 paise to 94.86 per dollar in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर 94.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विदेशी मुद्रा बाजार में किए जा रहे संरचनात्मक हस्तक्षेप और नकदी सख्त करने के उपायों से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद यह और मजबूत होकर 94.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 31 पैसे की बढ़त है।
 
रुपया बुधवार को 19 पैसे मजबूत होकर 95.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.99 पर आ गया।
 
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354 अंक चढ़कर 73,157.43 अंक पर जबकि निफ्टी 96.15 अंक की बढ़त के साथ 22,726.05 अंक पर पहुंच गया।