आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम एशिया में संकट कम होने के संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया लगातार तीसरे सत्र में मजबूती दर्शाता बंद हुआ। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 95.88 (अस्थायी) पर रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के दबाव के बीच विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले डॉलर इंडेक्स के ऊंचे स्तर पर रहने के कारण स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 95.75 पर खुला और इसने 95.63 के दिन के उच्चतम स्तर को छुआ। इसके बाद यह पिछले बंद स्तर से 11 पैसे ऊपर 95.88 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया 54 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 95.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जबकि शुक्रवार के सत्र में इसमें 20 पैसे की बढ़त हुई थी।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हमले रुकने से रुपया मजबूत हुआ।