Domestic stock markets rose in early trade, supported by falling crude oil prices.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली ने भी बाजार की सकारात्मक धारणा को समर्थन दिया।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 152.70 अंक चढ़कर 76,988.48 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 44.95 अंक की बढ़त के साथ 24,040.90 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।
वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 9.34 प्रतिशत लुढ़क गया। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।