आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-07-2026
RCB becomes the first cricket team to cross the brand value of $300 million
RCB becomes the first cricket team to cross the brand value of $300 million

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जबकि आईपीएल का व्यावसायिक उद्यम मूल्य बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।

वैश्विक निवेश बैंक हाउलिहान लोके ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है।
 
बैंक की 2026 ‘ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट’ में कहा गया है कि आईपीएल का मूल्य 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।
 
आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के मूल्य के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है।
 
मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (245 मिलियन डॉलर) और चेन्नई सुपर किंग्स (244 मिलियन डॉलर) का नंबर आता है।