आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 34.3 प्रतिशत बढ़कर 4,57,810 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई 2025 में 3,40,772 इकाई रही थी।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के बयान के अनुसार, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19,23,483 इकाई हो गई जबकि जुलाई 2025 में यह 15,69,120 इकाई थी।
सियाम के अनुसार, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 33.4 प्रतिशत बढ़कर 92,560 इकाई हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 69,403 इकाई थी।