आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
टायर विनिर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.3 प्रतिशत घटकर 495.35 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के लाभ में यह गिरावट कच्चे माल की ऊंची लागत के कारण आई।
वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 501.82 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 8,415.5 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 7,675.64 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के अनुसार, पहली तिमाही के दौरान कुल खर्च बढ़कर 7,960.87 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 7,132.4 करोड़ रुपये था।