एमके सन्स फाइन ज्वेल्स का शेयर करीब छह प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-11-2026
MK Sons Fine Jewels shares listed with a gain of nearly 6 percent.
MK Sons Fine Jewels shares listed with a gain of nearly 6 percent.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 एमके सन्स फाइन ज्वेल्स लिमिटेड का शेयर अपने 162 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब छह प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शेयर ने 5.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 171.60 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की। एनएसई में शेयर 5.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 171 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
 
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 924.86 करोड़ रुपये रहा।
 
एमके सन्स फाइन ज्वेल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन तक 5.09 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 275 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 153-162 रुपये प्रति शेयर था।
 
कंपनी नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि का इस्तेमाल महाराष्ट्र में नया शोरूम खोलने, गुजरात में मौजूदा शोरूम का विस्तार करने, कुछ कर्ज चुकाने या समय से पहले भुगतान करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
 
वर्ष 2012 में स्थापित एमके सन्स फाइन ज्वेल्स लिमिटेड आभूषणों के डिजाइन, विनिर्माण और खुदरा बिक्री के कारोबार में है।