आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कम आय के कारण एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 271.2 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी को 152.61 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 311.17 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 536.9 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर (पहली छमाही) अवधि में कंपनी को 505.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 318.26 करोड़ रुपये था।
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 552.45 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,230.95 करोड़ रुपये थी।
एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक है।