Kanohar Electricals shares listed on the market with a gain of over 8 percent.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ट्रांसफॉर्मर विनिर्माता कंपनी कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का शेयर अपने 632 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर ने 672.05 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 6.33 प्रतिशत अधिक है। वहीं, एनएसई पर शेयर 8.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 685.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,889.12 करोड़ रुपये रहा।
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के 1,056 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 90.59 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 601-632 रुपये प्रति शेयर था।
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 317 करोड़ रुपये जुटाए हैं।