'Kanda Express' carrying 440 tonnes of onions will reach Tripura by October 18.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि प्याज का 440 टन बफर स्टॉक लेकर विशेष ट्रेन ‘कांदा एक्सप्रेस’ के 18 अक्टूबर तक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचने की उम्मीद है। इससे राज्य में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पहली बार ‘कांदा एक्सप्रेस’ अगरतला पहुंचेगी।
इस खेप से त्रिपुरा के आठ में से सात जिलों- धलाई, दक्षिण त्रिपुरा, खोवाई, उनाकोटी, पश्चिम त्रिपुरा, गोमती और सिपाहीजाला में बाजारों तक प्याज की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।
मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से पूर्वोत्तर में सरकार के प्याज वितरण नेटवर्क का विस्तार होगा। इससे पहले ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिये असम में बफर स्टॉक से प्याज भेजा गया था।