आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कृत्रिम मेधा (एआई) के लिए चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनी एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग के अपने पद से इस्तीफे को एआई क्षेत्र की तेजी के प्रतीक माने जाने वाले इस उद्योगपति के शानदार करियर के नाटकीय अंत के रूप में देखा जा रहा है।
विवाहेतर संबंधों को लेकर सामने आई खबरों के बाद उनका पद छोड़ना एनवीडिया के भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा कर गया है।
हुआंग के विवाहेतर संबंधों और चीन की एक कथित जासूस से उनके संबंधों को लेकर उनके इस्तीफे से अब कई हजार अरब डॉलर की इस कंपनी के लिए स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई है। कभी गुमनामी में रही यह कंपनी आज एसएंडपी सूचकांक में एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद शीर्ष कंपनियों में शामिल है।
हुआंग के इस्तीफे की खबर से एनवीडिया के शेयर बाजार खुलते ही 14 प्रतिशत तक गिर गए, हालांकि बाद में उनमें कुछ स्थिरता आई।