रिन्यू आंध्र प्रदेश में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-11-2026
ReNew to invest Rs 80,000 crore in Andhra Pradesh
ReNew to invest Rs 80,000 crore in Andhra Pradesh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी आंध्र प्रदेश में हरित डेटा सेंटर और सौर विनिर्माण सहित विभिन्न परियोजनाओं में 80,000 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के बयान के अनुसार, इस निवेश में अनकापल्ली में एक गीगावाट क्षमता वाला हरित हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 67,000 करोड़ रुपये, अनकापल्ली और नेल्लूर में पॉलीसिलिकॉन तथा धातुकर्म सिलिकॉन विनिर्माण इकाइयों के लिए 11,000 करोड़ रुपये और रामबिल्ली में स्थायी चुंबक विनिर्माण इकाई के लिए 1,500 करोड़ रुपये शामिल हैं।
 
ये घोषणाएं विशाखापत्तनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार तथा मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश की मौजूदगी में की गईं।
 
कंपनी ने कहा कि इन निवेश से आंध्र प्रदेश में उसकी डिजिटल बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार होगा।