Stock market rises for the third consecutive day, supported by buying by foreign investors
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी मामूली तेजी के साथ बंद हुए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 31.61 अंक यानी 0.04 प्रतिशत चढ़कर 81,911.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 82,325.61 अंक के ऊपरी और 81,576.15 अंक के निचले स्तर तक गया।
एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 44.30 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,299.35 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और इटर्नल के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।
दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, पावर ग्रिड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर गिरावट में रहे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 12,563.33 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।