एचयूएल का दूसरी तिमाही का लाभ 2,796 करोड़ रुपये पर स्थिर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-10-2026
HUL Q2 profit flat at Rs 2,796 crore
HUL Q2 profit flat at Rs 2,796 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दैनिक उपयोग के उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 2,796 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। इसमें 273 करोड़ रुपये का एकमुश्त कर लाभ शामिल है।
 
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,791 करोड़ रुपये रहा था।
 
एचयूएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उत्पादों की बिक्री से कंपनी का राजस्व 14.77 प्रतिशत बढ़कर 18,037 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 15,715 करोड़ रुपये था।
 
कंपनी के अनुसार, कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 4,089 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन 22.6 प्रतिशत रहा, जो कंपनी द्वारा तय सीमा के भीतर है।
 
असाधारण मदों से पहले शुद्ध लाभ सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ा।