जियो प्लेटफॉर्म्स की बाजार में जोरदार शुरुआत, दूसरी सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-10-2026
Jio Platforms makes strong market debut, becomes second most valuable Indian company
Jio Platforms makes strong market debut, becomes second most valuable Indian company

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद बाजार मूल्यांकन के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 21.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,358 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 12,50,586.39 करोड़ रुपये रहा।
 
घरेलू बाजार पूंजीकरण की सूची में जियो प्लेटफॉर्म्स केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज से पीछे है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,89,937.97 करोड़ रुपये है।
 
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पांच कंपनियों में 15.89 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। इसके बाद सूची में जियो प्लेटफॉर्म्स 12.50 लाख करोड़ रुपये, भारती एयरटेल 12.05 लाख करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक 10.42 लाख करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक 9.80 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ शामिल हैं।