आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि उसके उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वर्ष 1995 से उससे जुड़े भरूचा ने 31 दिसंबर से सेवा से कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध किया है।
सूचना में आगे कहा गया कि एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी के लिए भेजे जाने वाले भरूचा के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
आईसीआईसीआई समूह के दिग्गज अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालने वाले हैं। खबरों के अनुसार भरूचा भी प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर पदोन्नत होने की दौड़ में शामिल थे।