घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-11-2026
Domestic stock markets rose sharply in early trade
Domestic stock markets rose sharply in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और पश्चिम एशिया संघर्ष का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी आई।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,403.71 अंक उछलकर 78,689.87 अंक पर और एनएसई निफ्टी 378.85 अंक चढ़कर 24,340.40 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट रही।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 1.07 प्रतिशत फिसलकर 93.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 7,284.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। वहीं चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त में हैं।