दिल्ली में वाहनों पर पाबंदियां: एनसीआर में सीएनजी किट लगवाने वालों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-11-2026
Vehicle restrictions in Delhi: Number of people installing CNG kits in NCR increased by 50 percent Show alternatives
Vehicle restrictions in Delhi: Number of people installing CNG kits in NCR increased by 50 percent Show alternatives

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी के बाहर पंजीकृत बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सीएनजी किट लगाने वाले केंद्रों पर मांग में तेज वृद्धि दर्ज की गई है।
 
संचालकों के अनुसार, वाहनों में सीएनजी किट लगवाने वालों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। लोग नए वाहन खरीदने के बजाय अपनी मौजूदा कारों को सीएनजी में बदलवाना पसंद कर रहे हैं।
 
ये पाबंदियां एक नवंबर से लागू हुई हैं और 31 जनवरी, 2027 तक जारी रहेंगी। इनके तहत दिल्ली के बाहर पंजीकृत ऐसे वाहनों को शहर में चलने की अनुमति नहीं है, जो बीएस-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं।
 
ये पाबंदियां बीएस-4 और उससे पुराने पेट्रोल तथा डीजल वाहनों पर लागू हैं। वहीं, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन के साथ-साथ कुछ विशेष आपात सेवा से जुड़े वाहनों को इससे छूट दी गई है।