Investments in Indian technology companies fell 24 percent to $592.5 million in October: Report
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों में अक्टूबर के दौरान निवेश मासिक आधार पर 24.3 प्रतिशत घटकर 59.25 करोड़ डॉलर रह गया, जो पिछले 12 महीनों का सबसे निचला स्तर है। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
‘ट्रैक्सन’ की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों ने 78.28 करोड़ डॉलर जुटाए थे।
हालांकि, अक्टूबर में निवेश सौदों की संख्या बढ़कर 104 हो गई, जो सितंबर में 81 थी। लेकिन इस दौरान बाद के चरण (लेट-स्टेज) में मिलने वाला निवेश 72 प्रतिशत घट गया।
सालाना आधार पर भी अक्टूबर में निवेश 56 प्रतिशत कम रहा। अक्टूबर, 2025 में प्रौद्योगिकी कंपनियों ने 135 करोड़ डॉलर जुटाए थे और निवेश के 180 सौदे हुए थे।
आंकड़ों के मुताबिक, लेट-स्टेज कंपनियों में निवेश सितंबर के 53.98 करोड़ डॉलर से घटकर अक्टूबर में 15.3 करोड़ डॉलर रह गया। अक्टूबर, 2025 में यह 87.74 करोड़ डॉलर था।