घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-10-2026
Domestic stock market rises in early trade
Domestic stock market rises in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी

एचडीएफसी बैंक और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 305 अंक चढ़कर 72,224.15 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 93.40 अंक की बढ़त के साथ 22,458.50 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक के शेयर करीब पांच प्रतिशत चढ़े। कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफे में 21.18 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना देने के बाद इसके शेयर में तेजी आई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट के शेयर में भी बढ़त रही।
 
वहीं, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट रही।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी काफी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक भी गिरावट में रहे।