India is the fastest-growing major steel market, with demand projected to grow 7.9 percent in 2026: Worldsteel
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्डस्टील) ने सोमवार को कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता प्रमुख इस्पात बाजार बना है और 2026 में देश में इस्पात की मांग 7.9 प्रतिशत बढ़कर 17.24 करोड़ टन होने का अनुमान है।
उद्योग निकाय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2027 में देश की इस्पात मांग आठ प्रतिशत बढ़कर 18.62 करोड़ टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
वर्ल्डस्टील ने अनुमान जताया कि 2026 में वैश्विक स्तर पर इस्पात की मांग 172.2 करोड़ टन पर लगभग स्थिर रहेगी, जिसके बाद 2027 में यह 1.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 175.2 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
बेल्जियम स्थित इस उद्योग निकाय ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े इस्पात उत्पादक देश चीन में 2026 के दौरान मांग में दो प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है। वर्ष 2027 में चीन में गिरावट कम होकर एक प्रतिशत रह सकती है।
एसोसिएशन के अनुसार भारत में यह वृद्धि व्यापक आधार पर दर्ज की जा रही है, जिसकी प्रमुख वजह बुनियादी ढांचा निर्माण क्षेत्र बना हुआ है।