आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अधिक आपूर्ति की चिंताओं के कारण कमजोर वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 106 रुपये की गिरावट के साथ 5,770 रुपये प्रति बैरल रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध के बीच 106 रुपये या 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,770 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 236 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.66 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 2.25 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 67.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।