क्रेड ने 5,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-03-2026
Cred introduces biometric authentication for UPI payments up to Rs 5,000
Cred introduces biometric authentication for UPI payments up to Rs 5,000

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच क्रेड के उपयोगकर्ता अब 5,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान के लिए चेहरे या ‘फिंगरप्रिंट’ के माध्यम से लेनदेन को अधिकृत कर सकेंगे।
 
कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के सहयोग से विकसित यह सुविधा आईओएस और एंड्रॉयड दोनों उपकरणों पर उपलब्ध है।
 
यह प्रमाणीकरण व्यवस्था मंच पर होने वाले सभी यूपीआई आधारित लेनदेन पर लागू होगी जिनमें क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान, यूटिलिटी बिल, व्यापारिक लेनदेन और व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) हस्तांतरण शामिल हैं।
 
क्रेड ने कहा, ‘‘ 5,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण आईओएस तथा एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है। यह सुविधा सदस्यों को अपने उपकरणों (आईओएस व एंड्रॉयड) पर उपलब्ध प्रमाणीकरण प्रणाली का सुरक्षित रूप से उपयोग करने में सक्षम बनाती है, जो नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप है।’’
 
कंपनी के अनुसार, यह सुविधा ‘पिन’ उजागर होने से होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा परत प्रदान करती है और गलत या गलत टाइप किए गए पिन की स्थिति में होने वाली समस्याओं को रोककर लेनदेन की विश्वसनीयता बढ़ाती है।