आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वाणिज्य मंत्रालय ने भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के तहत 2027 के लिए यात्री कारों सहित कुछ निर्दिष्ट उत्पादों पर शुल्क रियायतों का लाभ लेने के इच्छुक आयातकों से कोटा के लिए शुक्रवार को आवेदन आमंत्रित किए।
भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) 15 जुलाई, 2026 को लागू हुआ।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सार्वजनिक सूचना में कहा, ‘‘भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत वर्ष 2027 के लिए निर्दिष्ट उत्पादों पर शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) आवंटित करने को लेकर छह नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।’’