फ़ोक सिंगिंग में करियर कैसे बनाएं? जानिए, प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Story by  अर्सला खान | Published by  [email protected] | Date 27-11-2025
How to build a career in folk singing? Learn about the registration process for leading training institutes.
How to build a career in folk singing? Learn about the registration process for leading training institutes.

 

अर्सला खान/नई दिल्ली

भारत में लोक संगीत सिर्फ कला नहीं, बल्कि हमारी जड़ों, हमारी मिट्टी और हमारे जनजीवन की आत्मा है। यदि कोई युवा या कलाकार फ़ोक सिंगिंग में करियर बनाना चाहता है, तो उसके लिए सही ट्रेनिंग, सही गुरु और सही संस्थान का चुनाव सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है। अक्सर लोग यह नहीं जानते कि रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाए, कौन से संस्थान वास्तविक और पेशेवर ट्रेनिंग देते हैं और शुरुआत कहां से की जाए। यह उलझन इसलिए भी होती है क्योंकि लोक संगीत का संसार बहुत विशाल है कहीं परंपरा के स्वर हैं, कहीं मिट्टी की खुशबू, और कहीं बेगम बैतूल जैसे राजस्थान की लोक गायिका, जिनकी आवाज़ पीढ़ियों की विरासत को अपने सुरों में सहेजकर आगे बढ़ाने का उदाहरण बन चुकी है। 

इसीलिए आज ‘बात पते की में हम आपके लिए लेकर आए हैं पूरे देश से ऐसे प्रमुख संस्थान, जहाँ फ़ोक सिंगिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है। यहां न सिर्फ आपको सीखने के अवसर मिलते हैं, बल्कि हर संस्थान का पता, संपर्क और आवश्यक जानकारी भी मिलती है, ताकि आप बिना किसी उलझन के अपने संगीत सफ़र की सही और सुरक्षित शुरुआत कर सकें।
 
 
प्रमुख Folk Singing संस्थान और उनके संपर्क विवरण

सारे गा मा BSSWS (Sa Re Ga Ma, Folk & Cultural Wing)

पता: 8, Gopal Nagar, Baikund Dham Marg, Sai Bhawan, नज़दीक Butler Road, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226001 
फोन: +91-98391-40145 
ई-मेल: [email protected]
 
यह संस्थान क्लासिकल, बॉलीवुड, भक्ति और लोक संगीत में कोर्सेस पेश करता है। यहां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कक्षाएं उपलब्ध हैं। 
 
 
 
Vaayupankh म्यूजिक क्लासेस (Lucknow)
 
पता: अंसल गोल्फ सिटी, राजाजी पुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। 
फोन: 07022006071 
 
यह अकादमी लोक गीत और पारंपरिक गायन को बढ़ावा देने वाली कक्षाएं चलाती है, शुरुआती व वयस्क दोनों स्तरों पर।
 
 
ग्रैस म्यूजिक एकेडमी (Bhilai)

पता: स्ट्रीट नंबर 5, सेक्टर 2, भिलाई-3, छत्तीसगढ़। 
फोन: 07383774796 
 
यह संस्थान लोक गीत सहित गायन की विभिन्न शैलियों में कोर्स प्रदान करता है, खासकर स्थानीय सांस्कृतिक संगीत में रूचि रखने वालों के लिए उपयुक्त है।
 
 
स्वरलिपि वोकल म्यूजिक क्लासेस (Bengaluru)

पता: 4th Main, 1st Block, अक्षयनगर वेस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक। 
फोन: 08460476241 
 
यह संगीत स्कूल वोकल व गायन कक्षाएं प्रदान करता है, और इसमें लोक व पारंपरिक गीतों का प्रशिक्षण भी शामिल किया जाता है।
 
 
तमिलनाडु Folk Artistes Welfare Board (सरकारी)

पता: Govt. Music College Campus, Greenways Road, चेन्नई – 600028। 
फोन: 044 – 2461 3430 
 
यह बोर्ड लोक कलाकारों को कल्याण, प्रशिक्षण और मंच पर अवसर देने के लिए काम करता है, और सांस्कृतिक शिक्षा में सक्रिय रूप से योगदान देता है।
 
 
Sreekandeshwa Kalashetram (Thiruvananthapuram)

पता: Vilappilsala, Thiruvananthapuram, केरल – 695573। 
फोन / ई-मेल: उनकी वेबसाइट पर विशेष संपर्क विवरण उपलब्ध हैं।
 
यह एक फाइन आर्ट संस्थान है, जो नृत्य, संगीत, और लोक परंपराओं को संरक्षित करने के लिए शिक्षण देता है, जिसमें लोक संगीत को भी महत्त्व मिलता है। 
 
 
कैसे रजिस्टर करें?

  • सबसे पहले, आप इन संस्थानों की वेबसाइट या संपर्क नंबर पर कॉल करके उपलब्ध लोक-गायन (folk singing) कोर्स के बारे में जानकारी लें।
  • प्रवेश प्रक्रिया में आमतौर पर एक ऑडिशन या प्राथमिक परीक्षण होता है — जिससे आपकी गायन क्षमता और लोक शैली का मूल्यांकन किया जाता है।
  • कई संस्थान इन-पीर्सन कक्षाओं के अलावा ऑनलाइन वोकल क्लासेस भी पेश करते हैं, जिससे आप घर बैठे भी लोक गायन सीख सकते हैं।
  • फीस, समय और सिलेबस संस्थानों के आधार पर अलग-अलग होती है, इसलिए संपर्क के समय ये जानकारी लेना ज़रूरी

Also Watch :-