अमेरिका: सांसदों ने एआई कंपनी ‘हगिंग फेस’ में सेंध को लेकर ‘ओपनएआई’ से मांगी जानकारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-09-2026
US: Lawmakers seek information from OpenAI regarding the breach at AI company ‘Hugging Face’
US: Lawmakers seek information from OpenAI regarding the breach at AI company ‘Hugging Face’

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिकी सांसदों ने नयी कृत्रिम मेधा (एआई) तकनीकों से पैदा होने वाले संभावित जोखिमों को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता जताई और ‘ओपनएआई’ से इस पर जानकारी मांगी।
 
सांसदों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि एआई प्रौद्योगिकी इंसानों के नियंत्रण से कहीं बाहर न हो जाए।
 
रिपब्लिकन पार्टी से सांसद जोश हॉले ने बृहस्पतिवार को ओपनएआई के खिलाफ जांच शुरू की। यह जांच इस आरोप को लेकर है कि उसकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली (एआई) ने अपने आप एक अन्य एआई कंपनी की प्रणाली में सेंध लगा दी।
 
दरअसल ओपनआई ने जुलाई में एआई स्टार्टअप ‘हगिंग फेस’ में सेंध लगने की जानकारी दी थी जिसके बाद सांसद हॉले ने ओपनएआई से इस बारे में और जानकारी मांगी है। वह आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकार क्षेत्र वाली सीनेट उपसमिति के प्रमुख हैं।
 
हॉले ने ओपनआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ अमेरिकी जनता को ‘हगिंग फेस’ की घटना और एआई मॉडलों के नियंत्रण से बाहर जाने वाली अन्य घटनाओं की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस जांच का उद्देश्य इन सवालों के जवाब हासिल करना है।