आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने डेमोक्रेटिक सांसद जैमी रस्किन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर सार्थक चर्चा की।
क्वात्रा ने बुधवार को वाशिंगटन स्थित इंडिया हाउस में प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति के वरिष्ठ सदस्य रस्किन की मेजबानी की।
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय प्राथमिकताओं के प्रमुख मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई और उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत बनाने में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।”
रस्किन मैरीलैंड से कांग्रेस सदस्य हैं।