ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग और पश्चिम एशिया की अन्य घटनाओं का मजाक उड़ाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-08-2026
Trump mocks Iran's war reparations demand and other events in West Asia
Trump mocks Iran's war reparations demand and other events in West Asia

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया जिसमें उसने पिछले पांच महीनों में अमेरिका और इजराइल की बमबारी से देश को हुई क्षति के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की है। ट्रंप ने कहा कि तेहरान के वार्ताकारों ने अब तक ऐसी कोई मांग नहीं उठाई थी।

सोमवार को ट्रंप का यह सोशल मीडिया पोस्ट ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक अमेरिका ईरान की शर्तें पूरी नहीं करता तब तक तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोलेगा।
 
ईरान चाहता है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी खत्म करे, आर्थिक प्रतिबंध हटाए और ईरान की ‘फ्रीज’ की गई संपत्ति को जारी करे। उसने यह भी कहा कि अमेरिका को युद्ध से हुए नुकसान के लिए ईरान को क्षतिपूर्ति देनी चाहिए।
 
बघई ने कहा, ‘‘अमेरिका को अपनी गैर-कानूनी और विनाशकारी गतिविधियों को रोकना चाहिए और उनकी भरपाई करनी चाहिए।’’