The US attacked more than 10,000 targets, including two-thirds of its weapons plants, during the Iran war.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिकी बल अब तक 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले कर चुके हैं। अमेरिकी सेना के ‘सेंट्रल कमांड’ प्रमुख ने यह दावा किया।
‘सेंट्रल कमांड’ की ओर से बृहस्पतिवार तड़के जारी एक वीडियो में अमेरिकी नौसेना के एडमिरल ब्रैड कूपर ने यह दावा किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारी उपलब्धियों को हमारे इजराइली सहयोगी की सफलता के साथ जोड़कर देखें तो हमने मिलकर हजारों और लक्ष्यों पर प्रहार किया है।’’
कूपर ने कहा, ‘‘हमारे सटीक हमलों ने ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है और हमारी लड़ाकू उड़ानें असरदार साबित हुई हैं।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ‘‘ईरानी नौसेना के सबसे बड़े पोतों’’ में से 92 प्रतिशत पोतों को नष्ट कर दिया है।
कूपर ने कहा, ‘‘अब वे इस क्षेत्र और दुनिया भर में नौसैनिक शक्ति और प्रभाव को सार्थक रूप से प्रदर्शित करने की क्षमता खो चुके हैं।’’