ईरोड में धूमधाम से मनाया जा रहा है वार्षिक ‘कुंडम’ उत्सव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-03-2026
The annual 'Kundam' festival is being celebrated with great pomp and grandeur in Erode.
The annual 'Kundam' festival is being celebrated with great pomp and grandeur in Erode.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 ईरोड जिले के बन्नारी में मंगलवार को वार्षिक ‘कुंडम’ उत्सव धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाया जा रहा है।
 
यह लोकप्रिय उत्सव सत्यमंगलम से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बन्नारीअम्मन मंदिर में तड़के तीन बजे शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया।
 
तमिलनाडु और कर्नाटक (विशेषकर मैसुरु, कोल्लेहल और चामराजनगर) से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। कई श्रद्धालु ‘कुंडम’ (अग्नि-पथ) पर चले, कुछ किसान अपने मवेशियों के साथ शामिल हुए, जबकि कुछ महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर ‘कुंडम’ से गुजरीं।
 
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।