चीन की फैक्टरी गतिविधियों में मार्च में सुधार के बावजूद ईरान युद्ध से वृद्धि पर असर की आशंका

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-03-2026
 fears persist that the Iran war could impact growth.
fears persist that the Iran war could impact growth.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 चीन की फैक्टरी गतिविधि मार्च में बढ़ी जिससे लगातार दो महीने से जारी गिरावट का दौर खत्म हो गया। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि ईरान युद्ध के दीर्घकालिक प्रभाव से आर्थिक वृद्धि पर दबाव पड़ सकता है।

सरकार ने मंगलवार को बताया कि आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) फरवरी के 49 से बढ़कर मार्च में 50.4 हो गया। यह अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर है और एक वर्ष में सबसे मजबूत स्तर है।