विश्व कप के उद्घाटन में शकीरा, एंड्रिया बोसेली और सलमा हायेक ने मचाई धूम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-06-2026
Shakira, Andrea Bocelli and Salma Hayek rock the World Cup opening ceremony
Shakira, Andrea Bocelli and Salma Hayek rock the World Cup opening ceremony

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 सोलह साल पहले ‘वाका, वाका’ गीत से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाली शकीरा ने इस बार भी विश्व कप फुटबॉल के उद्घाटन में माना, एंड्रिया बोसेली और सलमा हायेक के साथ मिलकर धूम मचाई और इसे यादगार बना दिया।

शकीरा ने टूर्नामेंट के आधिकारिक गीत ‘‘दाई दाई’’ पर बर्ना बॉय के साथ प्रस्तुति दी। कोलंबियाई स्टार ने दक्षिण अफ्रीका में 2010 में खेले गए विश्व कप में ‘‘वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका)’’ से धूम मचाई थी।
 
यह विश्व कप की उद्घाटन में चौथा अवसर है जबकि शकीरा ने अपने प्रदर्शन से धूम मचाई। इससे पहले वह 2006 में जर्मनी में 2010 में दक्षिण अफ्रीका में और 2014 में ब्राजील में भी विश्व कप के उद्घाटन में आकर्षण का केंद्र रही थी।
 
इसके अलावा वह 19 जुलाई को न्यूजर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में विश्व कप फाइनल से पहले मैडोना और बीटीएस के साथ ‘परफॉर्म’ करेंगी। मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा 48 टीमों के इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहे हैं।
 
गायिका-गीतकार लीला डाउन्स ने प्रशंसकों और खिलाड़ियों का स्वागत स्पेनिश, अंग्रेजी और स्वदेशी