रूस की जवाबी कार्रवाई, यूरोपीय संघ के 18 राजनयिक निष्कासित

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] • 1 Years ago
रूस की जवाबी कार्रवाई, यूरोपीय संघ के 18 राजनयिक निष्कासित
रूस की जवाबी कार्रवाई, यूरोपीय संघ के 18 राजनयिक निष्कासित

 

मास्को. रूस ने जवाबी कार्रवाई में यूरोपीय संघ (ईयू) के 18 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. 

 
ये जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी. बयान के अनुसार, मंत्रालय ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मार्कस एडरर को अप्रैल में 19 रूसी राजनयिकों को 'पर्सन नॉन ग्रेट' घोषित करने के यूरोपीय संघ के फैसले के विरोध में तलब किया था.
 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "यूरोपीय संघ की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के जवाब में रूस में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल में काम करने वाले 18 कर्मचारियों को 'पर्सन नॉन ग्रेट' घोषित किया है और उन्हें रूसी संघ का क्षेत्र छोड़ना होगा."