निमरल पुर्जा समेत चार पर्वतारोहियों के शव बेस कैंप लाए गए

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 05-08-2026
Mortal remains of mountaineer Nirmal Purja, 3 others retrieved and brought to Base Camp, says Alpine Club of Pakistan
Mortal remains of mountaineer Nirmal Purja, 3 others retrieved and brought to Base Camp, says Alpine Club of Pakistan

 

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (ACP) ने पुष्टि की है कि ब्रॉड पीक पर हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वाले ब्रिटिश-नेपाली पर्वतारोही निमरल 'निम्स' पुर्जा सहित चार पर्वतारोहियों के शव सफलतापूर्वक बरामद कर बेस कैंप पहुंचा दिए गए हैं।

एसीपी के अध्यक्ष ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में कहा कि 43 वर्षीय निमरल पुर्जा के अलावा वांग झोंग, नीमा शेरपा और किलु शेरपा के शव बेहद कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद बरामद किए गए।

बयान में कहा गया, "ब्रॉड पीक पर असाधारण रूप से कठिन रिकवरी ऑपरेशन के बाद चारों पर्वतारोहियों के शव सुरक्षित रूप से बेस कैंप पहुंचा दिए गए हैं।"

रिकवरी अभियान का नेतृत्व मिंगमा जी ने किया, जबकि सरबाज खान, आबिद बेग, शेरबाज, दीपेन गुरूंग और पेम्बा छेवांग शेरपा सहित अन्य सदस्यों ने इसमें अहम भूमिका निभाई। एसीपी ने अभियान में शामिल पूरी टीम के साहस, पेशेवर क्षमता और समर्पण की सराहना की।

क्लब ने इस अभियान में सहयोग के लिए ब्रिटिश हाई कमीशन और नेपाल दूतावास का भी आभार व्यक्त किया।

एसीपी ने बताया कि हालांकि चार शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन अभियान के तीन पर्वतारोही अब भी लापता हैं। मौसम और परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी तलाश और शव बरामद करने के प्रयास जारी रहेंगे।

बयान में कहा गया कि बरामद किए गए पर्वतारोहियों के शव अब उनके परिवारों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जा सके। क्लब ने मृतकों के परिजनों, मित्रों और वैश्विक पर्वतारोहण समुदाय के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

काठमांडू में कैंडल मार्च, पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि

ब्रॉड पीक हादसे के बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू में मृत पर्वतारोहियों की स्मृति में कैंडललाइट विजिल आयोजित की गई। इसमें परिजन, मित्र और पर्वतारोहण समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

14 बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके पेम्बा रीता शेरपा ने अपने चचेरे भाई किलु शेरपा सहित सभी 10 मृत पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरकार से शवों को जल्द से जल्द नेपाल लाने की अपील भी की।

इस श्रद्धांजलि सभा में नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास के जनसंपर्क प्रमुख माइक हार्कर भी शामिल हुए, जिन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

10 पर्वतारोहियों की गई थी जान

ब्रॉड पीक पर पिछले सप्ताह आए हिमस्खलन में कुल 10 पर्वतारोहियों की मौत हुई थी। इनमें पांच नेपाली पर्वतारोही—पुर बहादुर गुरूंग (युक्ता), किलु पेम्बा शेरपा, नीमा शेरपा, नवांग थिंदु शेरपा और ग्यालु शेरपा—शामिल थे।

विदेशी पर्वतारोहियों में ओमान की नाधिरा अहमद अब्दुल्ला अल हार्थी, पाकिस्तान के सोहेल साखी, चीन के वांग झोंग, अमेरिका की मैलोरी गीस और ब्रिटेन के निमरल 'निम्स' पुर्जा की मौत हुई।

शनिवार शाम पुर्जा की अभियान कंपनी एलीट एक्सपेड ने सभी 10 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि की थी।

निमरल पुर्जा का शानदार सफर

नेपाल के म्याग्दी जिले में जन्मे निमरल 'निम्स' पुर्जा ने 2003 में ब्रिटिश सेना की गोरखा रेजिमेंट जॉइन की थी और बाद में यूके स्पेशल फोर्सेज का हिस्सा बने। 2018 में उन्होंने सेना से इस्तीफा देकर पूर्णकालिक पर्वतारोहण शुरू किया।

साल 2019 में उन्होंने 'प्रोजेक्ट पॉसिबल 14/7' के तहत दुनिया की सभी 14 आठ-हजार मीटर से ऊंची