चेन्नई सुपरकिंग्स के सहयोगी स्टाफ से जुड़े मोर्कल और मोहित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-10-2026
Morkel and Mohit join Chennai Super Kings support staff
Morkel and Mohit join Chennai Super Kings support staff

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने 2027 सत्र से पहले अपने सहयोगी स्टाफ में मंगलवार को बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए एल्बी मोर्कल और मोहित शर्मा को टीम के साथ जोड़ा। ये दोनों इस प्रतिष्ठित आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोर्कल को सहायक कोच नियुक्त किया गया है जबकि मोहित को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहित कई सत्र तक सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
 
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर गैरेथ बैटी को भी सहायक कोच नियुक्त किया गया है। क्षेत्ररक्षण कोच जेम्स फोस्टर और सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम टीम के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
 
पांच बार की आईपीएल चैंपियन सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर इन नियुक्तियों की घोषणा की।
 
टीम के सहयोगी स्टाफ की अगुवाई मुख्य कोच जहीर खान करेंगे जिन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है। फ्लेमिंग 2009 से 2026 तक सुपरकिंग्स के मुख्य कोच रहे।