इजराइल की संसद ने नेतन्याहू के विरोधियों के समर्थन से नया अध्यक्ष चुना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-11-2026
Israel's parliament elects new speaker with support from Netanyahu's opponents
Israel's parliament elects new speaker with support from Netanyahu's opponents

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 इजराइल की संसद ‘नेसेट’ ने मंगलवार को नया अध्यक्ष चुना जिसे देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार की नीतियों को पलटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
 
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मतान कहाना, गादी आइजनकोट के सहयोगी हैं। आइजनकोट याशार राजनीतिक दल के नेता हैं और फिलहाल नेतन्याहू की जगह नयी सरकार बनाने के प्रयास में जुटे हैं। कहाना के अध्यक्ष चुने जाने के बाद आइजनकोट के गठबंधन ने नेतन्याहू सरकार की कुछ सबसे विवादास्पद नीतियों को पलटने का संकल्प जताया है।
 
इजराइल की 120 सदस्यीय संसद में कहाना को 66 मत मिले। उन्हें यहूदी नेतृत्व वाले विपक्षी दलों और अरब नेतृत्व वाले दलों का समर्थन मिला। सात घंटे से अधिक समय तक चली तीखी बहस के बाद हुए मतदान में नेतन्याहू के गठबंधन के उम्मीदवार ओफिर काट्ज को 52 मत मिले।
 
आइजनकोट ने मतदान से पहले कहा, ‘‘मतान कहाना की नेसेट अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति एक उचित लोकतांत्रिक कदम है, जो बदलाव के पक्ष में स्पष्ट बहुमत को दर्शाता है।’’