चीन में ताकत दिखाना चाहते हैं ट्रंप, अमेरिका में तकनीकी समस्याओं से चिंता बढ़ी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-11-2026
Trump wants to project power in China, as technical problems in the US raise concerns
Trump wants to project power in China, as technical problems in the US raise concerns

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन रवाना होंगे, जहां वह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने देश की अग्रणी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं।
 
हालांकि, अमेरिका में हाल में कई तकनीकी सेवाएं ठप होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन उन्हें आश्वस्त करने में जुटा है।
 
एशिया यात्रा के पहले दिन ट्रंप ने इन समस्याओं को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया, जबकि अमेरिका में लोग ईमेल और बैंक खातों तक पहुंचने तथा सुरक्षित हवाई यात्रा करने को लेकर चिंतित थे।
 
ट्रंप ने मंगलवार को फिलीपीन की राजधानी मनीला में कहा, ‘‘सब ठीक है।’’ उन्होंने संकेत दिया कि ये समस्याएं अमेरिका के एक ‘‘बड़े और शक्तिशाली’’ देश होने का ही परिणाम हैं।
 
हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट, संघीय विमानन प्रशासन (एफएए), जेपी मॉर्गन चेज और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के संचार नेटवर्क में आई बाधाएं अब ट्रंप की यात्रा पर भारी पड़ने लगी हैं।
 
इन घटनाओं से यह आशंका पैदा हुई है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है। एआई की मदद से साइबर सुरक्षा से जुड़ी नयी कमजोरियों का पता चलने के कारण सॉफ्टवेयर में खामियां और सुरक्षा संबंधी कमियां दूर करने के लिए लगातार सुधार करने पड़ रहे हैं। इस प्रक्रिया को ‘पैचिंग’ कहा जाता है, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी के कामकाज को बेहतर बनाना है।