Iran summons EU ambassadors to protest designation of Revolutionary Guard as terrorist organisation
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ईरान ने सोमवार को कहा कि उसने अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के यूरोपीय संघ के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए उसके सभी राजदूतों को तलब किया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघाई ने पत्रकारों को बताया कि इन राजदूतों को रविवार को तलब किया गया था।
यूरोपीय संघ ने जनवरी में ईरान में हुए प्रदर्शनों पर की कई हिंसक कार्रवाई में भूमिका को लेकर पिछले सप्ताह रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी समूह घोषित किया था।