मेक्सिको की राष्ट्रपति ने क्यूबा को मानवीय सहायता भेजने का वादा किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-02-2026
Mexican President promises to send humanitarian aid to Cuba
Mexican President promises to send humanitarian aid to Cuba

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने रविवार को घोषणा की कि उनकी इस सप्ताह क्यूबा को भोजन और अन्य सामान समेत मानवीय सहायता भेजने की योजना है।
 
शिनबाम की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने मेक्सिको की नेता से इस कैरेबियाई द्वीप को तेल की आपूर्ति निलंबित करने के लिए कहा है।
 
शिनबाम ने सोनोरा राज्य में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान क्यूबा के मामलों पर चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘मानवीय कारणों से (क्यूबा को) तेल की आपूर्ति से जुड़े हर मुद्दे को कूटनीतिक तरीके से सुलझाना चाहती है।’’
 
इससे पहले, ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने मेक्सिको की राष्ट्रपति से क्यूबा को तेल न भेजने को कहा है।
 
जनवरी के शुरुआती दिनों में वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपदस्थ करने के लिए की गई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद वेनेजुएला ने क्यूबा को तेल की आपूर्ति निलंबित कर दी।
 
इसके बाद मेक्सिको क्यूबा को कच्चे तेल और परिष्कृत उत्पाद भेजने वाला सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया।