हज 2022: भारत सहित दुनिया भर के हाजियों की परिवहन व्यवस्था संभालंेगी सऊदी महिलाएं

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 26-06-2022
हज 2022: भारत सहित दुनिया भर के हाजियों की परिवहन व्यवस्था संभालंेगी सऊदी महिलाएं
हज 2022: भारत सहित दुनिया भर के हाजियों की परिवहन व्यवस्था संभालंेगी सऊदी महिलाएं

 

आवाज द वॉयस / नई दिल्ली
 
दो साल बाद सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का-मदीना में हज के लिए जुटने वालों की परिवहन व्यवस्था इस दफा महिलाओं के हवाले है. भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने से सऊदी अरब हज के लिए पहुंचे लोगों आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसका खास ख्याल रखने के लिए सऊदी महिलाओं को आगे रखा गया है.
 
इस वर्ष मक्का में हज यात्रियों को प्रदान की जाने वाली बस सेवा में भी महिलाएं सेवा दे रही हैं.परिवहन व्यवस्था की देख-रेख के लिए 40 सऊदी महिलाओं को बस सेवा के लिए खास तौर से प्रशिक्षित किया गया है.
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मक्का मुकर्रमाह में  हज यात्रियों को परिवहन की सुविधा मुहैया कराने वाले संगठन के निदेशक यासिर करदी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के आगमन और प्रस्थान को व्यवस्थित रखने के लिए बस सेवाओं द्वारा सर्वोत्तम व्यवस्था की जाती है.
 
 हज यात्रियों को उनके निर्धारित होटल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है, जिसके लिए हर हज यात्री का नियमित रिकॉर्ड तैयार किया जाता है.बस स्टैंड पर तीर्थयात्रियों के आगमन और प्रस्थान के संबंध में पूरी जानकारी समय से पहले पहुंच जाती है ताकि कार्यालय में मौजूद अधिकारी बसों के आने से पहले उनके मार्ग का निर्धारण कर सकें और तीर्थयात्रियों को इंतजार न करना पड़े.
 
यासिर करदी ने कहा कि बस रूट तय करने के बाद बस चालकों को निर्देश जारी किए जाते हैं. इस दौरान समय का भी ध्यान रखा जाता है.सऊदी महिलाओं को एजेंसी के केंद्रीय और बस स्टैंड कार्यालयों में नियुक्त किया गया है, जहां वे बस के आगमन प्रणाली पर यात्रियों को पंजीकृत करती हैं, जिसके बाद बस को तीर्थयात्रियों के क्वार्टर तक पहुंचने के लिए एक निर्दिष्ट मार्ग सौंपा जाता है. इस बार भारत से करीब 80 हजार लोग हज के लिए जा रहे हैं.