अल्जीरिया के पूर्व राष्ट्रपति अब्देलअजीज का निधन

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 18-09-2021
अल्जीरिया के पूर्व राष्ट्रपति अब्देलअजीज का निधन
अल्जीरिया के पूर्व राष्ट्रपति अब्देलअजीज का निधन

 

आवाज द वाॅयस /  नई दिल्ली

अल्जीरिया के पूर्व राष्ट्रपति अब्देलअजीज बुउटफ्लिका का 84वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह लगभग 20वर्षों तक सत्ता में रहे. 2019के विरोध के बाद इस्तीफा दे दिया था.यह जानकारी राष्ट्रपति अब्दुल मजीद तबून के कार्यालय ने दी है.

बोउटफ्लिका को 2013 में एक स्ट्रोक का सामना करना पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से कमजोर हो गए. वह लगभग 20 वर्षों तक सत्ता में रहे.बुनियादी ढांचे और हाइड्रोकार्बन परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों ने उन्हें वर्षों तक परेशान किया.

उनके कई करीबी सहयोगी कलंकित भी किए गए. उनमें कई अब जेल में है. महज 25 साल की उम्र में वे विदेश मंत्री बने थे. वह संयुक्त राष्ट्र में भी सक्रिय रहे. 1974 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता की.

अब्दुलअजीज बुउटफ्लिका ने 1950 और 1960 के दशक में फ्रांस से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी. विदेशी समाचार एजेंसी ने वर्तमान राष्ट्रपति अब्देलमाजिद ताबौन के कार्यालय के एक बयान का हवाला देते हुए मृत्यु के कारण या अंतिम संस्कार की व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं दी है.