आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
नेपाल के हुम्ला जिले में शुक्रवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने यह जानकारी दी।
एजेंसी ने बताया कि काठमांडू से लगभग 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित कर्णाली प्रांत के हुम्ला जिले में सुबह सात बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके पड़ोसी मुगु और बझांग जिलों में भी महसूस किए गए।
भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।