American company to sell 'incense' at night with the help of Indian company 'Skyroot'
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जरा सोचिए, क्या रात के घने अंधेरे में भी धरती के किसी खास हिस्से को सूरज की रोशनी से जगमगाया जा सकता है? एक अमेरिकी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी इस कल्पना को हकीकत में बदलने की तैयारी कर रही है और वह भी भारतीय कंपनी की मदद से।
कैलिफोर्निया स्थित स्टार्ट-अप ‘रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल’ ने अंतरिक्ष में विशाल दर्पण स्थापित कर पृथ्वी पर मांग के अनुरूप ‘धूप’ बेचने की अनोखी योजना बनाई है। इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए कंपनी ने भारत की निजी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ की प्रक्षेपण सेवाएं लेने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
‘रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल’ कंपनी उपग्रहों का एक ऐसा समूह तैयार कर रही है, जो रात के समय आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव कार्यों के लिए तत्काल रोशनी मुहैया करा सकेगा। इससे सौर ऊर्जा संयंत्रों में बिजली उत्पादन की अवधि भी बढ़ाई जा सकेगी।