वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ एक कड़ा सैनक्शन्स पैकेज को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य मास्को की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना और यूक्रेन में जारी युद्ध के लिए रूस को आर्थिक रूप से जवाबदेह बनाना है। यह जानकारी अमेरिकी सेनेट्टर लिंडसे ग्राहम ने साझा की।
ग्राहम ने बताया कि उन्होंने बुधवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की, जिसमें राष्ट्रपति ने रूस सैनक्शन्स बिल को “ग्रीनलिट” कर दिया। इस बिल पर महीनों से काम चल रहा था और पहले भी ट्रंप ने समर्थन का संकेत दिया था, लेकिन कुछ अतिरिक्त अड़चनों के कारण प्रक्रिया आगे बढ़ नहीं पाई थी।
ग्राहम ने कहा, “यह समय बहुत उपयुक्त है क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए कुछ समझौते कर रहा है, जबकि पुतिन केवल बातें कर रहे हैं और निर्दोष लोगों की हत्या जारी रखे हुए हैं।”
यह बिल मुख्य रूप से ग्राहम और सेनेट्टर रिचर्ड ब्लूमेन्थल द्वारा तैयार किया गया है। इसके तहत अमेरिकी प्रशासन उन देशों पर टैरिफ और सेकेंडरी सैंक्शन्स लगा सकता है जो रूस का तेल, गैस, यूरेनियम और अन्य निर्यात खरीदते हैं। इसका मकसद रूस की सैन्य गतिविधियों के लिए वित्तपोषण का स्रोत काटना है।
व्हाइट हाउस ने पहले कहा था कि बिल में कुछ संशोधन और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए लचीलापन आवश्यक है, लेकिन बुधवार को यह स्पष्ट नहीं किया गया कि क्या कोई बदलाव हुए हैं।सेंटर में इस बिल के दर्जनों सह-प्रायोजक हैं और हाउस में इसका सहायक बिल भी मौजूद है, जिसे प्रतिनिधि ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने तैयार किया है।
ग्राहम ने कहा कि मतदान अगले सप्ताह हो सकता है, हालांकि इसकी संभावना अभी स्पष्ट नहीं है। अगले सप्ताह सीनेट में एक सीमित सरकारी फंडिंग पैकेज पर विचार होना है और इसके बाद मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के कारण सीनेट की छुट्टी है।
इस बीच, ट्रंप प्रशासन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौता अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है। इस प्रक्रिया में स्पेशल एंवॉय स्टीव विटकॉफ़ और ट्रंप के दामाद जैरेड कुश्नर मुख्य वार्ता कर रहे हैं।बिल रूस पर दबाव डालने और उसके युद्ध प्रयासों को आर्थिक रूप से सीमित करने का रणनीतिक कदम माना जा रहा है।